फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students returning from school without opening

स्कूल न खुलने से वापस लौटे छात्र

Wed, 07 Feb 2018 11:17 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 07 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students returning from school without opening
स्कूल खुलने का इंतजार करते बच्चे।
पिपरीडीह। परिषदीय विद्यालय के छात्रों के पाठ्यक्रम को दुरूस्त कराने तथा अन्य तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्घ प्रदेश सरकार तरह-तरह की योजनाओं को लागू कर रही है। लेकिन विभाग की उदसीनता के चलते कोई सुधार होते नहीं दिख रहा। आलम यह है कि समय से शिक्षकों के न पहुंचने से स्कूल नहीं खुलता, तो कहीं बच्चे ही नहीं आ रहे है। जबकि शासन की ओर से शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम, किताबों व ड्रेस, स्वेटर आदि पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। परदहां ब्लाक के खरेगजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की मनमानी देखने को मिली।
विज्ञापन

बुधवार को खरेगजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय 10.20 बजे तक स्कूल में ताला लटक रहा था। जहां विद्यालय के छात्र आकाश, रौनक दास,कल्लू, खुशबू, साजिदा, लक्ष्मी समेत दर्जनों छात्र सुबह दस बजे से स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन 20 मिनट तक स्कूूल न खुलने पर छात्र वापस घर लौट गए। वहीं छात्रों के घर वापस लौट आने पर परिजनों ने जब इसकी वजह पूछी तो छात्रों ने स्कूल न खुलने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान सुनिता सिंह से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुद्धू, श्रवण,मनोज,अजुल,सदरेआलम आदि गांव के लोगों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुमन, सहायक अध्यापिका दीपमाला, सुधा सहित तीन महिला अध्यापक की तैनाती की गई है। फिर भी स्कूल आए दिन देर से खुलता है, जिससे बच्चे भी नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल साढ़े दस बजे खुला है।
विज्ञापन

 स्कूल के विलंब से खुलने के चलते स्कूल में दर्ज 55 बच्चों में 30 बच्चे अपने घर वापस लौट गए। जहां साढे दस बजे केवल 25 बच्चे ही स्कूल खुलने तक इंतजार करते रहे। वहीं इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक सुमन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दूर से आने के चलते वो आज विलंब से स्कूल पहुंची थी। वहीं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी लेने पर बताया कि एक शिक्षिका की ड्यूटी बोर्ड एग्जाम में लगी है। वहीं दूसरी शिक्षिका भी आज ट्रैफिक में फंसने से विलंब से स्कूल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed