फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Student was shot for commenting in WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट करने पर छात्र को मारी थी गोली

Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student was shot for commenting in WhatsApp group
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ मोड़ के पास बुधवार की शाम छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। गोली मारने की वजह सोशल व्हाट्सएप ग्रुप पर पीड़ित द्वारा कमेंट किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित श्यामा आश्रय की तहरीर पर मैकू यादव निवासी भरौली थाना जीयनपुर, प्रियांशु यादव निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना, पंकज यादव घोसी और आकाश यादव बोझी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सूत्रों की माने तो गोली कांड के पीछे श्यामा आश्रय द्वारा किसी सोशल व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई कमेंट करना माना जा रहा है। जो आरोपियों को नगवार गुजरा। जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि सोशल व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी को मना करने पर छात्र को गोली मारी गई जिसमें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मालूम हो कि बुधवार की शाम रामश्रय परीक्षा देकर घर लौट रहा था तभी उसे बदमाशों ने गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed