फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   student staal

छात्राओं ने स्वनिर्मित स्टाल लगाकर दिखाई प्रतिभा

Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
student staal
दोहरीघाट। कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कॉलेज के प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं ने स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह तथा पूर्व ग्राम प्रधान विजेंद्र राय ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मेले में करीब दो दर्जन से अधिक स्टाल लगे थे। जहां छात्राओं की तरफ से स्वनिर्मित हैंडीक्राफ्ट पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, भेलपुरी, बर्गर, पिज्जा, जलेबी, पूड़ी कचौड़ी, छोला, भठूरा समेत आदि व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया। वहीं स्टालों पर छात्राओं की भारी भीड़ रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय ने कहा कि मेले से जहां छात्राओं के हुनर का पता चलता है। साथ ही कुछ सीखने की भी ललक जागृत होती है। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाकर खुद स्टाल लगाकर साबित किया कि बेटियों को कोई कमजोर न समझे। वे हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। मालटारी पीजी कॉलेज के प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय की शिक्षा बता रही है कि यहां की छात्राओं में कितना हुनर व संस्कार भरा है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय की बच्चियों ने यह दिखा दिया है कि ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने परचम का लोहा मनवा सकती हैं। महाविद्यालय के संस्थापक लाल विहारी दुबे तथा आयोजक विपिन द्विवेदी ने मेलेमें आए आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनय कुमार राय, रामविलास राय, विजेंद्र राय, विपिन राय, प्राचार्य डॉ. रंजना द्विवेदी, डॉ. संगीता त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, अनिरूद्धधर द्विवेदी, दुर्गेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed