फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Student going for Inter exam shot, serious

इंटर की परीक्षा देकर जा रहे छात्र को मारी गोली, गंभीर

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student going for Inter exam shot, serious
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ रोड के पास गोली लगने के बाद घायल होकर अस्पताल पहुंचे ? - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भदीड़ मोड़ गुलरहवा बाबा के स्थान के पास 12वीं की परीक्षा देकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम दे कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटना के छानबीन में जुटी है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी निवासी श्यामाश्रय यादव (18) बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे मुहम्मदाबाद गोहना के रामनगर खालिसा स्थित ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज से 12वीं की द्वितीय पाली में परीक्षा देकर घर जा रहा था। वह अपने एक साथी विवेक के साथ बाइक पर बैठा था। श्यामाश्रय ने बताया कि गुलरहवा बाबा के स्थान के पास पहले से ही घात लगाए पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से जीयनपुर की तरफ भाग निकले। बाइक चला रहे युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आजमगढ़ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्यामाश्रय ने सोशल मीडिया पर किसी बात का विरोध किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed