फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stubbornly beat up middle-aged people over protest against being called Corona

कोरोना कहने के विरोध पर मनबढों ने अधेड़ को पीटा,तनाव

Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Stubbornly beat up middle-aged people over protest against being called Corona
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे नदी में नहाने जा रहे एक अधेड़ को गांव के कुछ शरारती युवकों ने कोरोना कह दिया। अधेड़ के विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे पीट दिया। सूचना अधेड़ की बस्ती तक पहुंची तो उनमें आक्रोश छा गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में काफीं संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। अतरारी गांव का निवासी फैजान 50 अपने छ और सात साल के बच्चों के साथ नदी में नहाने जा रहा था। गांव के कुछ युवकों ने उसे देख चुटकी ले ली कि देखो कोरोना जा रहा है। मनबढ़ों की यह बात फैजान ने सुन लिया, उसने इसका का विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसे पीट दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही फैजान की बस्ती के लोगों तक पहुंची , उनमें आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में युवक वहां पहंचकर विरोध करने लगे। कोतवाल नीरज पाठक आनन फानन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मनबढ़ों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए काफी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रकरण की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed