फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stroller will be tightened

घुमक्कड़ी पर कसी जाएगी लगाम, होगी सख्ती

Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stroller will be tightened
कोपागंज। जिला प्रशासन बेवजह की जा रही घुमक्कड़ी पर लगाम कसेगा। ऐसा करने वालों केे साथ सख्ती की जाएगी। जिला प्रशासन ने बेवजह घूमने वालों को चेताया है कि वह संभल जाएं। अगर पकड़े गए तो कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। जिला प्रशासन ने सख्ती किए जाने की बात कहते हुए सभी स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की शाम कोपागंज के बफर जोन के 20 से ज्यादा युवा रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिले थे। इस दौरान अधिकांश ने मास्क तक नहीं पहना था। चौंकाने वाली बात है कि दोस्तपुरा मुहल्ले में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद दोस्तपुरा सहित डेढ़ किमी दायरे को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। हॉटस्पाट से जुड़े मुहल्ले फत्तनपुर, हिम्मतपुरा, कसारा मोड़, भातकोल मोड, नयापुरा, पुराना कोपा सहित अन्य मुहल्लों को बफर जोन घोषित कर लोगों को लॉकडाउन का पालन का निर्देश दिया। बावजूद युवा मान नहीं रहे। शुक्रवार को अमर उजाला में ‘खुलेआम समूह में घूम रहे युवा’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद चेेते प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के साथ अन्य जगह जिन जगहों पर युवाओं के एकत्रित होने की संभावना है। उन जगहों पर पुलिस हर दो घंटे पर गश्त कर रही है। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने ऐसे लोगों को चेताया है कि वह घूमन से बाज आएं। पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed