फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strike postal system from strike

हड़ताल से चरमराई डाक व्यवस्था

Tue, 22 May 2018 11:49 PM IST
mau
mau Updated Tue, 22 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Strike postal system from strike
घोसी डाकघर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल और धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते डाक सेवक। - फोटो : mau
जिले के ग्रामीण डाक सेवकों ने वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके चलते डाकसेवाओं पर असर पड़ा। हड़ताली डाकसेवक उप डाकघरों पर सभा कर आंदोलन को धार देने की रणनीति बनाने में लगे रहे।  
विज्ञापन

     
जिले के जिले के 684 गांवों में डाक सेवा को बेहतर बनाने के लिए एक प्रधान डाकघर, 26 उप डाकघर तथा 45 शाखा डाकघर संचालित हैं। डाकघरों में लगभग 600 से अधिक डाकसेवक तैनात किए गए हैं। डाकसेवक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते डाकसेवाएं प्रभावित रही। काल लेटर, पत्र आदि के लिए युवा डाकघरों में चक्कर काटते रहे। डाक सेवक संघ के प्रखंडीय सचिव रामचेत यादव ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कर्मचारी अपनी हक की आवाज बुलंद करता रहेगा। यदि उसकी आवाज की अवहेलना सरकार ने की तो उसे कर्मचारियों के कोप का भ्ााजन बनना होगा।
विज्ञापन


घोसी संवाददाता के अनुसार, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ आजमगढ़ मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को उप डाक घर घोसी के परिसर में डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों, जीडीएस कमेटी की सभी सकारात्मक सिपारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर  अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी डाक सेवको द्वारा की गई।इस के चलते डाक सेवाएं  प्रभावित रही। इस अवसर पर प्रखंडीय सचिव रामचेत यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक तक यह हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग लाल श्रीवास्तव ने कहाकि डाक सेवक अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करता है फिर भी डाक सेवको की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। इसलिए डाक सेवकों को एक होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। सर्वेश कुमार दुबे, जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम समस्त डाक सेवक अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे डाक विभाग को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए। जिससे आम जनता को कोई समस्या न उत्पन्न हो। इस अवसर पर अंबिका यादव, अनिल पांडेय, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, शशिप्रकाश, कमलेश यादव, सुरेश कुमार, केशव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed