फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   strike on hospital for pay

वेतन के लिए अस्पताल पर प्रदर्शन

Tue, 03 Mar 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 03 Mar 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
strike on hospital for pay
लगातार चार माह से वेतन न मिलने से गुस्साए स्वास्थ्यकर्मियों ने परदहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट पर ताला जड़कर घंटों प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इसके चलते मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। घंटों प्रदर्शन के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उनसे बातचीत कर मामला शांत कराया।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां के स्वास्थ्यकर्मियों ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजे समूह में एकत्र होकर अस्पताल के मेन गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।


 प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वेतन न मिलने से उन लोगों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। काम करने के बाद भी समय से वेतन नहीं मिल रहा है। होली पर्व के पहले ही वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था,
विज्ञापन



 लेकिन अब अधिकारी आज कल कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। महीनों से वेतन का भुगतान न होने से हम कर्मचारियों के सामने भुखमरी का ंसंकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर समय रहते वेतन भुगतान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगे।  प्रभारी चिकित्साधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed