फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Strict laws for population control'

जनसंख्या नियंत्रण की सफलता के लिए परिचर्चा

Sat, 14 Sep 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
'Strict laws for population control'
घोसी। स्थानीय सर्वोदय पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित ‘जनसंख्या विस्फोट और नियंत्रण के उपाय’ विषयक गोष्ठी में प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की हिमायत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. करुणा निधान उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का आरंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शशिकला और संगम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सोलह छात्रों ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया। वाद विवाद में रोशनी प्रथम, द्वितीय स्थान नैना शर्मा व अखिलेश राजभर तथा तृतीय स्थान रंजना चौहान को मिला।
विज्ञापन

बीए प्रथम की रंजना चौहान, द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रजापति, अन्नपूर्णा और मंगलेश गुप्ता ने पक्ष में जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में संबोधित किया। अखिलेश राजभर शिक्षा पर बल दिया। मनीष कुमार पक्ष में कहा कि सख्त कानून बनाए बगैर जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। कहा कि मोटर वाहन एक्ट की तरह तरह जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनना चाहिए। सचिन कश्यप ने विपक्ष में कहा कि राष्ट्रीयता धार्मिक भावना प्रभावित न हो उनके अनुसार समाजविरोधी ताकतें इसका लाभ उठा सकती हैं। शारीरिक शिक्षा व खेल विभागाध्यक्ष अमरजीत और राजेश सिंह ने तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर जनसंख्या विस्फोट पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि यह मंच महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए अहम है। प्राचार्य करुणा निधान उपाध्याय ने अध्यक्षीय संबोधन में विभिन्न देशों की तुलना करते हुए कहा कि कठोर कदम उठाने से ही जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम में अमरजीत, राहुल कुमार, विवेक कुमार यादव, राजीव मिश्रा, संतोष कुमार राय, संजय कुमार राय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, नवनीत उपाध्याय समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed