फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strict action will be taken on forwarding examination centers to secondary schools with bad image

खराब छवि वाले माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र अग्रसारित करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on forwarding examination centers to secondary schools with bad image
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अवकाश होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यों को अवश्य पूर्ण कर लें साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सभी मूलभूत भौतिक सुविधाएं अवश्य उपलब्ध करा दें। स्कूलों में शिक्षकों के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं एमडीएम की खराब व्यवस्था होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो शिक्षकों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि गर्मियों के अवकाश खत्म होने पर सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा स्वयं भी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे निरीक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण सोच समझकर ही करें। किसी शिक्षा माफिया द्वारा संचालित विद्यालय या ऐसे विद्यालय जिनकी छवि खराब हो, उन्हें परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अग्रसारित न करें। ऐसे केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता भंग होने की संभावना रहती है, जिससे सरकार की छवि खराब होती है। अगर बाद में ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो आपकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed