{"_id":"5f78bc2e8ebc3e9b765b640f","slug":"strategy-made-to-form-sp-government-in-2022-mau-news-vns550843016","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 में सपा सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 में सपा सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सपा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर से सपा की सरकार बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई है। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं, नौकरियां छीनी जा रही हैं, रोजगार के अवसर पैदा नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों की उम्मीद उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की है। सभी विधानसभाध्यक्षों को यथाशीघ्र कमेटी गठित करने के बाद सेक्टर और बूथ की कमेटियों को दुरुस्त करने को कहा। इसके लिए सभी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग भी लेने का सुझाव दिया। बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, मुसाफिर यादव, नन्हकू राजभर, सीताराम कुशवाहा, गंगा चौहान, राम समुझ पटेल, ममता चन्द्रा, लाचन्द यादव, चन्द्र कान्त मौर्या, रामप्रकाश यादव, जहीर सेराज, शाहनवाज आलम, लालधर यादव, वीरेंद्र चौहान, रविंद्र खरवार, सीताराम यादव, रामधनी चौहान, डॉ. ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव आदि पार्टी नेता उपस्थित रहे।