आंधी और ओलावृष्टि से टूटे तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी से क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए तो कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।मधुबन में काफी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाद चालू हो पायी।मंगलवार देर शाम मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। लगभग नौ बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा के साथ पानी बरसने लगा। इस मौसम की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो दिया लेकिन बहरामपुर, तालरतोय, फतेहपुर सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान भी हुआ।
बहरामपुर में पलिया बुजुर्ग से मधुबन कस्बे को आ रही मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हो गयी। बिजली कर्मियों ने काफ़ी मशक्कत के बाद बुधवार की रात आठ बजे बिजली बहाल हो सकी। तालरतोय में मधुबन दुबारी लबे सड़क के किनारे 33 हजार हाई टेंशन तार पर सेमर का पेड़ गिरने से बिजली का तार व खंभा टूट गया। फतहपुर मंडाव प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार रात चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र के गुरूम्हा मछरिहवा मे एक व्यक्ति के मकान पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। फतहपुर इब्राहिम पट्टी में भी नुकसान हुआ है।