{"_id":"5ed697848ebc3e902c2094f2","slug":"stoned-after-a-dispute-between-two-communities-over-opposing-molestation-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव
Wed, 03 Jun 2020 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज कस्बा क्षेत्र एक मोहल्ले में मंगलवार की देर रात के करीब महिला के संग छेड़खानी को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हुआ। बाद में बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान सूचना मिलने मौके पर पहुची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया। हालांकि बाद में भारी संख्या में पहुची पुलिस मौके से 13 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। एडिशनल एसपी, सीओ घोसी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंगलवार की रात लगभग 10 बजे के क़रीब मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पड़ोसी के घर से लौट रही थी, इस दौरान एक मनबढ़ ने उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर उसके पक्ष के कई लोग एकत्र हो गये।। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। तभी एक पक्ष की तरफ से युवक ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
फिर क्या था दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मनबढ़ों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन