{"_id":"5dd0402a8ebc3e54846b5d0a","slug":"stolen-gold-and-silver-mau-news-vns4947443130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढांढा चवर बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक मकान और दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दोनों स्थानों से करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान और नगदी चुराकर ले जाने में सफल रहें। दुकान स्वामी ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचवर बाजार निवासी गोपाल गुप्ता पुत्र जगरनाथ गुप्ता का मकान मौजूद है। कोपागंज थाने के निजामुद्दीनपुरा गांव निवासी रामजन्म यादव पुत्र खदेरु गोपाल का मकान किराए पर लेकर उसमें दुकान खोला है। नित्य की भांति राम जन्म यादव दुकान बंद कर घर चला गया। इस दौरान रात को चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी का दरवाजे में बंद ताले को तोड़ अंदर घुसे। इस दौरान गोपाल के घर में रखा करीब 25 हजार रुपया नगद और 75 हजार रुपये मूल्य का सामन चुरा ले गए। इसके अलावा राम जन्म की दुकान से करीब 35 हजार रुपया नगद और एक लाख 55 हजार रुपये का सामन चुराकर ले जाने में सफल रहें। सुबह उठने पर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। गोपाल के परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को दिया। इस दौरान रामजन्म भागकर मौके पर पहुंचा। जांच करने पर पता चला कि चोर गोपाल के घर से करीब एक लाख रुपये का सामन और नगद ले गए। साथ ही रामजन्म यादव की दुकान से करीब दो लाख रुपये की चोरी करने में सफल रहें। दुकान स्वामी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को शाम चार बजे प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय मामले की जांच में जुटी थी।