फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   stolen Batrian of towers recovered

टावरों से चोरी बैट्रियां बरामद

Mon, 05 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
stolen Batrian of towers  recovered
थाना क्षेत्र के तिनहरी मोड़ के पास रविवार की रात को पुलिस ने एक काले रंग के स्कार्पियो वाहन से मोबाइल टावरों से चुराई गई छह बैट्रियां बरामद की।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी इन बैट्रियां को कहीं बेचने जा रहे थे। लेकिन दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है,

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि जनपद में घोसी, मधुबन भीमपुरा आदि जगहों पर लगे मोबाइल टावरों से बैट्रियां चुराई गई हैं। पुलिस ने संभावना जताई कि अन्य जगहों पर मोबाइल टावरों से चोरी के कई मामलों का खुलासा हो सकता है।


पुलिस के अनुसार स्कार्पियो पर आगे और पीछे अलग अलग नंबरों की प्लेट लगी हुई थी। थाना मधुबन के उप निरीक्षक श्रीनिवास चौधरी और बिंदेश्वरी प्रसाद हमराहियों के साथ मधुबन-मऊ शहीद मार्ग पर तिनहरी के पास गश्त पर थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोड से गुजर रहे वाहनों की तलाशी की। मधुबन की ओर से काले रंग की एक स्कार्पियो आती हुई दिखाई दी।

 पुलिस ने शक के आधर पर रोका, इतने में वाहन से दो लोग अंधेरे का लाभ उठाकर निकल भागे। अनय को दो को पुलिस ने दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर छह बैट्रियां, एक मोबाइल और लोहे के कुछ औजार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये बैट्रियां  मोबाइल टावरों से चुराई गई हैं। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि इस प्रकार उन्होंने पूर्व में घोसी, मधुबन भीमपुरा बलिया आदि कई स्थानों पर मोबाइल टावरों से बैट्रियां चुराई हैं।

पकड़े गए युवकों में शैलेंद्र सिंह  आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के ठकुराई गंाव का जबकि उसका साथी घनश्याम सिंह रौनापार थाने के महुला गंाव का निवासी है।

 पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। भागे हुए दोनों चोरों की तलाश कर रही है। स्कार्पियो पर आगे की ओर जीजे- 5 साडी 6688 और पीछे की ओर प्लेट पर जीजे -5 सीडी 6666 अंकित था।


 पुलिस इस वाहन को भी चोरी की मान रही है। एसओ परमानंद मिश्र ने बताया कि मोबाइल टावरों से बैट्रियां के चोरी की सूचना पर पुलिस सक्रिय थी। फरार हुए दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed