{"_id":"9606676a7bc557e43b38966ce73d017e","slug":"stolen-atm-card-swindle-prisoner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड चुराकर चूना लगाने वाला बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड चुराकर चूना लगाने वाला बंदी
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला से गुलौरी कला मार्ग पर सोमवार की रात पुलिस पर फायर कर बाइक से भाग रहे युवक को सुरक्षाबलों ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, सात एटीएम कार्ड, एक बाइक और 25 हजार रुपये नगद बरामद किया।
आरोपी ने स्वीकार किया वह लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लेता है। पुलिस ने उसके व्यक्तिगत खाते को भी सीज करा दिया, जिसमें लाखों रुपये बताए जा रहे हैं। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार मधुबन थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र अपने हमराहियों के साथ दरगाह में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी फायर कर दिया। पुलिस ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक उमेश राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर निवासी सराय कूकलत के पास से एक तमंचा,
एक कारतूस, 25000 नगद, सात एटीएम, एक बाइक को बरामद किया। आरोपी एटीएम चुराकर लोगों के खाते से पैसा उड़ा रहा था। कई लोगों का एटीएम भी उसके पास से बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ने
बताया कि काफी लोगों का एटीएम बदलकर चालाकी से पैसा निकालने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों को भी बताया है जिनकी तलाश की जा रही है।