{"_id":"609423a48ebc3ed704333ea4","slug":"sticks-in-the-land-dispute-case-in-hathini-village-mau-news-vns5882913126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनी गांव में जमीनी विवाद मामले में चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनी गांव में जमीनी विवाद मामले में चले लाठी डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में बुधवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदार आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी आलोक कुमार राय और कमलेश कुमार राय की जमीन आसपास स्थित है। बांस रखने के विवाद को लेकर बुधवार की देर रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के उपर ईंट और डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में दोनों तरफ से सात लोगों को मामूली चोटें आई।सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को थाने ले आई। गांव वालो की मानें तो मारपीट के दौरान बंदूक से फायरिंग भी हुई थी, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि पुलिस ने बंदूक से फायरिंग की बात से इंकार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। कमलेश कुमार राय की तहरीर पर आलोक राय, कृष्ण मुरारी, मुकेश राय, आयुष राय सहित 40 अज्ञात और आलोक कुमार राय की तहरीर पर कमलेश कुमार राय, जितेंद्र राय, प्रवीण, विशाल सहित 20 अज्ञात सहित 68 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर 60 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।