फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   STF engaged in paper viral case investigation

पेपर वायरल मामले की जांच में जुटी एसटीएफ

Thu, 20 Feb 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
STF engaged in paper viral case investigation
जिले में इंटरमिडिएट के भौतिक विज्ञान का वायरल साल्व पेपर। - फोटो : MAU
मऊ। बोर्ड परीक्षा शुरु होने के तीसरे दिन बृहस्पितवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का साल्व पेपर आउट होने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की मानें तो पेपर आउट होने के मामले की जांच के लिए सर्विलांस, के साथ एसटीएफ की टीमों को लगाया गया है। डीएम का मानना है निश्चित तौर पर इस नेटवर्क में कोई बड़ा रैकेट जुड़ा है।बताते चले साल्व पेपर आउट होने के मामले में गिरफ्तार प्रिंस जयसवारा पुत्र श्रीकांत कंप्यूटर सांइस से बीटेक है। वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेरा घाट भीखारीपुर गांव निवासी है। डीएम ने बताया कि आरोपियों ने पेपर कहां से आया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। डीएम ने बताया कि माफियाओं का पता लगाने के लिए सर्विलांस के साथ साथ एसटीफ की टीम लगी है। डीएम की संस्तुति पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सरायलखंसी थाने में प्रार्थना पत्र सौंपा है। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले में और जांच की जाएगी। बताते चले बोर्ड परीक्षा की सुचिता बरकरार रखने के लिए प्राइमरी के शिक्षकों की विभिन्न विद्यालयों पर ड्युटी लगाई गई है। पकड़े गए दोनो शिक्षको की भी ड्युटी लगाई गई थी। डीएम ने स्पष्ट किया कि अन्य सारी जानकारी पुलिस करेंगी। वैसे साल्व पेपर को देखने से यह पता चला है कि बीस फरवरी की सुबह छह बजकर 29 मिनट पर उसकी फोटो की गई है। वायरल हुए पेपर पर यह अंकित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed