{"_id":"f07283459442fd2eec635d81a0dfa493","slug":"stay-focused-and-do-not-let-up-on-rumors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर न दें ध्यान अमन-चैन से रहें ः आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर न दें ध्यान अमन-चैन से रहें ः आईजी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी वाराणसी जोन अमरेंद्र बहादुर सेंगर ने बुधवार की रात घोसी कोतवाली में पहुंचकर इंद्रपुर और हमीदपुर गांवों में के बीच टकराव से हुए विवाद की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने एवं जनप्रतिनिधियों सहित संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर सभी से सौहार्द की अपील की। कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आईजी जोन अमरेंद्र बहादुर सेंगर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घोसी का क्षेत्र काफी शांतिप्रिय रहा है। यहां अमन चैन हमेशा से ही बरकरार रहा है लेकिन काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि व्यक्तिगत मामलों को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले को लेकर अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। इंद्रपुर और हमीदपुर दोनों गांवों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं,
अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। अपील की कि सभी का यह दायित्व है कि वह अमन चैन के लिए अफवाहों पर न ध्यान दें। साथ ही खुद भी शांतिपूर्ण वातावरण के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करने की कोशिश करें।