फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Statement of Ghosi MP Rajiv Rai called Pakistan the biggest terrorist country

Mau News: घोसी सांसद राजीव राय का बयान, पाकिस्तान को बताया सबसे बड़ा आतंकवादी देश

Sun, 01 Jun 2025 08:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 08:59 PM IST
सार

घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है। बोले कि पाकिस्तान सरकार कठपुतली का काम कर रही है। इनके हाथ में कुछ भी नहीं है।
 

विज्ञापन
Statement of Ghosi MP Rajiv Rai called Pakistan the biggest terrorist country
राजीव राय, घोसी सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया के सामने ऑपरेशन सिंदूर के कारण को बताने और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षित और पोषित करने की पुरानी आदत को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद राजीव राय सहित सांसदों का दल लातविया पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल को भारत-लातविया संबंधों और बाल्टिक्स, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र में लातविया की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग समझते हैं कि पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है। दुनिया में कहीं भी होने वाले हर आतंकवादी हमले का संबंध उससे है। पाकिस्तान की कठपुतली सरकार के हाथ में कुछ नहीं है। सेना जो पाकिस्तान में सब कुछ नियंत्रित कर रही है, को अलग-थलग करने की जरूरत है।
विज्ञापन


बताया कि प्रतिनिधिमंडल के इस विदेश यात्रा को अब तक कूटनीतिक रूप से अत्यंत सफल रहा। जहां अब तक सभी देशों ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का आतंकवाद परस्त चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed