फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State Teacher Award to the Principal of DAV Inter College

डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
State Teacher Award to the Principal of DAV Inter College
मऊ। नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री माध्यमिक शिक्षा डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रशस्ति पत्र तथा 25 हजार रुपया का चेक प्रदान कर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने से जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी को उनकी कर्मठता, अनुशासनप्रियता, ईमानदारी, कार्यकुशलता, समयबद्धता, उत्कृष्ट परीक्षा फल और डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए शासन की तरफ से राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद अधिकारियों तथा शिक्षकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जय नारायण द्विवेदी अध्यक्ष, ऋषिकेश पांडेय, भीष्म यादव, अरविंद कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed