फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State government is proving to be a failure on every front: Habibur Rahman Ansari

हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही प्रदेश सरकार: हबीबुर्रहमान अंसारी

Sun, 05 Dec 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
State government is proving to be a failure on every front: Habibur Rahman Ansari
मऊ। समाजवादी पार्टी नगर इकाई वलीदपुर की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष हबीबुर्रहमान अंसारी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में सपा नगर इकाई वलीदपुर के अध्यक्ष हबीबुर्रहमान अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनपद में बढ़ते अपराध, पुलिस की निष्क्रियता और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन चिंता का विषयय बनती जा रही है। कहा कि सरकार ने गरीबों का निवाला छीन लिया है। त्योहारों पर गरीब जनता को मिलने वाला मिट्टी का तेल भी सरकार ने बंद कर दिया। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल आदि के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इससे गरीब त्राहि-त्राहि कर रही है। बैठक में दवा व्यवसाई श्याम सुंदर गुप्ता के साथ पिछले दिनों खुरहट पुलिस चौकी के पास चेकिंग के नाम पर 35 हजार की लूट, व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न और बुनकरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। प्रदेश में हो रही, छिनैती, लूट, हत्या चिंता का विषय है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी मनमाने रवैये से काम कर रहे हैं। बैठक में मुस्तफा, रक्षायादव, मास्टर मुमताज, महरुद्दीन, इम्तेयाज अहमद, हाफिज रईस, दानिश, सैफी, गुफरान अहमद, वकील अहमद प्रधान, अब्दुल मालिक, मनोज यादव, हरिकेश यादव, मुन्ना खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed