फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State employees demonstrated against BSA

बीएसए के खिलाफ राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
State employees demonstrated against BSA
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने शनिवार को शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बीएसए द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएसए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने कोषागार, सेल्स टैक्स, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई विभाग, सर्वोदय पीजी कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, जनता पीजी कॉलेज रानीपुर, नलकूप खंड मऊ, आईटीआई, पशु चिकित्सा, गन्ना विभाग कार्यालय परिसर में अपनी बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसए पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा शिक्षक नेता पर रिवाल्वर तानकर जानमाल की धमकी देने की जितनी निंदा की जाए कम ही है। धमकी के उपरांत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़ित शिक्षक ने थाने में लिखित तहरीर दिए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया जा रहा है। चश्मदीद गवाहों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही नोटिस दिए जाने आदि का कार्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से बीएसए के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की जाती है छह तथा सात जनवरी को परिषद से संबंधित समस्त संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा निर्धारित समयावधि से एक घंटा अधिक कार्य करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उनके लाइसेंसी असलहे को जब्त किया जाए। इस अवसर पर कर्मचारी नेता रामाश्रय यादव, अवनीश सिसोदिया, पीएन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed