फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Starting the session, per day will be 25 thousand quintals crushing

सत्र शुरू, प्रतिदिन 25 हजार कुंतल होगी पेराई

Fri, 11 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Starting the session, per day will be 25 thousand quintals crushing
किसान  सहकारी चीनी मिल घोसी का पेराई सत्र  शुक्रवार को हवन पूजन के बाद शुरू हो गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने चीनी मिल का संचालन प्रारंभ किया। इस बार 26 लाख कुन्तल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। प्रतिदिन 25 हजार कुंतल गन्ना की पेराई की जानी है।
विज्ञापन



मऊ, आजमगढ़  एवं बलिया में तीस केन्द्रों पर किसानों से गन्ने का क्रय किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित  जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई  समस्या नहीं होनी चाहिए। डीएम ने चेताया कि  प्रतिदिन का गन्ना किसानों का क्रय होना चाहिए।
विज्ञापन



गन्ना पर्चियों के वितरण में किसी भी प्रकार की गड़ बड़ी पाये जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्घ प्रभावी कार्र वाई की जाएगी।  मिल गेट अथवा क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल में  विचौलियों की भागीदारी पाये जाने पर कांटा क्लर्क के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने चेतावनी दी कि  गन्ना तौल में किसानों का अहित कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस अवसर  पर जीएम ने बताया कि चीनी मिल की क्षमता 26 लाख कुंतल इस सत्र में  लक्ष्य है तथा प्रतिदिन 25 हजार कुंतल गन्ना की पेराई की जायेगी। जनपद, मऊ, आजमगढ़  एवं बलिया में तीस केन्द्रों पर किसानों से गन्ने का क्रय किया जायेगा।



उक्त  अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जीएम चीनी मिल व जिला गन्ना अधिकारी तथा मिल के निर्वाचित  सदस्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed