{"_id":"6138f0d88ebc3e14f006d43b","slug":"staff-leaders-met-dm-for-payment-of-salary-mau-news-vns6104879125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान के लिये डीएम से मिले कर्मचारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान के लिये डीएम से मिले कर्मचारी नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदीय प्रतिनिधि मंडल ने चिकित्सा विभाग में कार्यरत महिला पुरुष कर्मचारियों और अधिकारियों के अगस्त माह के वेतन भुगतान को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक दिया। पत्रक में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के माह अगस्त के वेतन का भुगतान विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक नहीं हो पाया है।कहा गया है कि माह जुलाई का वेतन भी 16 अगस्त को मिला था।
ज्ञापन में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया है कि पूर्व से जारी आदेश कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को वेतन बिल ट्रेजरी को हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। तथा 25 तारीख के बाद वेतन बिल प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी की अनुमति के बिना विल ट्रेजरी में न लिया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि शासन की मंशा के अनुरूप कर्मचारी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए सेवा संघों के साथ वार्ता करने का आदेश के क्रम में सेवा संघों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया जाए।
जिलाधिकारी से परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माह अगस्त के वेतन का भुगतान कर दिया गया है, बाकी जनपद के कर्मचारियों और अधिकारियों का छोड़ दिया गया है। जिलाधिकारी ने संघ प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि वेतन का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव,जिला मंत्री विवेकानंद गुप्त रहे।