फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stabbed injured

बाइक सवार बदमाशों ने तीन युवकों को चाकू मार किया घायल

Sun, 10 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Stabbed injured
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान के निकट एक नर्सिंग होम के सामने हाइवे पर शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की स्कूटी छीनने का प्रयास किया। स्कूटी सवार और उसके साथियों ने इनका विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने तीन युवकों को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारकर लिया है। शहर के ही रहने वाले मयंक मिश्र और उसके साथी किसी काम से सहादतपुरा हाइवे पर ब्रह्म स्थान के निकट एक नर्सिंग होम के पास गए थे। मयंक अपी नई स्कूटी से गया था जबकि उसके साथी मुन्ना यादव और रोहित उपाध्याय बाइक से गए थे। रात लगभग दस बजे भीटी की ओर से एक ही बाइक पर आए तीन युवकों ने मयंक की स्कूटी छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध मयंक और उसके साथियों ने किया तो बाइक सवारों ने चाकू निकाल लिया। जब तक मयंक और उसके साथी बदमाशों की मंषा भांप पाते तब तक एक युवक ने चाकू निकाल कर मयंक और उसके दोनों दोस्तों पर वार कर दिया। बदमाशों का चाकू मयंक के पट पर लगा जब कि मुन्ना यादव के हाथ पर रोहित उपाध्याय के पेट में लगा। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और उनके परिवार वालों को सूचना दिया। परिवार वालों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बाबत घायलों की ओर से शहर कोतवाली पुलिस को दिया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed