{"_id":"4c163ebea2e487c1cd02a730990530ab","slug":"st-constituency-obc-nomination-submitted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटी सीट पर ओबीसी ने प्रस्तुत किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटी सीट पर ओबीसी ने प्रस्तुत किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक रतनपुरा के रजमलपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पद की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर मंगलवार को नामांकन करने एक पिछड़ी जाति का प्रत्याशी पहुंच गया। एआरओ ने जब नामांकन से इंकार किया तो वह हंगामा करने पर उतारू हो गया। काफी समझाने बुझाने के बाद उसे समझ में आया कि इस सीट पर वह चुनाव नहीं लड़ सकता।
रजमलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद की सीट एसटी है। इस सीट पर श्रीराम राजभर नामक एक प्रत्याशी न सिर्फ पर्चा खरीद लिया था बल्कि सारी कवायदें पूरी करने के बाद वह नामांकन करने भी अपने प्रस्तावक के साथ पहुंच गया।
लंबी लाइन में लगकर घंटो बाद उसका नंबर आया तो इस सीट पर पिछड़ी जाति के प्रत्याशी का नाम देखकर एआरओ ने नामांकन लेने से इंकार कर दिया। इस बात पर प्रत्याशी ने जब यह कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं। अगर इस सीट पर मैं चुनाव नहीं लड़ सकता तो मुझे पर्चा खरीदने ही क्यों दिया गया। इस बात को लेकर काफी देर तक प्रत्याशी ने शोर शराब मचाया।