फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Srinath had become MLA from Gohna after getting only 12 thousand votes.

महज 12 हजार वोट पाकर ही मुम्मदाबाद गोहना से विधायक बन गए थे श्रीनाथ

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Srinath had become MLA from Gohna after getting only 12 thousand votes.
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ है ऐसे भी परिणाम आए हैं जिसके बारे में जानकर आज भी लोगों को हैरानी होती है। उस समय बारह, चौदह हजार वोट पाकर भी लोग विधायक बनते थे। ऐसा एक उदाहरण मुहम्मदाबाद गोहना में 1967 के चौथे विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुआ। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी श्रीनाथ महज 12,496 वोट पाकर चुनाव जीत गए और वहां से दूसरी बार विधायक चुने गए।
विज्ञापन

1967 के विधानसभा चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित घोषित थी। इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के श्रीनाथ और भारतीय जन संघ के डी राम एक दूसरे के आमने-सामने थे। उक्त चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में कुल 96,309 मतदाता थे। इसमें से कुल 42,328 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें कुल 39,991 वैध मतों में से मात्र 12,496 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीनाथ विधायक बने। दूसरे स्थान पर रहने वाले बीजेएस (भारतीय जन संघ) के डी राम को 10, 223 वोट मिला था। इस प्रकार मात्र 12,496 वोट प्राप्त करने वाले श्रीनाथ 2,273 मतों के अंतर से दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके पहले वह 1957 में जीत दर्ज कर इस क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed