फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spit on songs, blows Abir-Gulam

गीतों पर थिरके, उड़ाए अबीर-गुलाल

Sat, 23 Mar 2019 12:32 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Spit on songs, blows Abir-Gulam
ोली पर्व पर नगर के सिंधी कालोनी पर एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते बच्चे। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली धूम से मनाई गई। जोगीरा सराररा के बीच खूब अबीर गुलाल उड़ाए गए। युवा हुड़दंगियों की टोलियां फाल्गुनी गीतों पर खूब थिरकीं और जमकर एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। बच्चे भी किसी से पीछे नहीं रहे। उनकी पिचकारियों ने भी किसी को नहीं छोड़ा। उधर, महिलाओं ने भी एक दूसरे के साथ खूब रंग खेला। शाम को सभी ने अबीर गुलाल लगा कर बड़ों से आशीर्वाद लिया और होली बधाई दी। बाद में लोगों ने एक दूसरे के यहां जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने क्षेत्रों में गश्त की और लोगों से शालीनता से होली खेलने की अपील की।
विज्ञापन


पर्व के मौके पर होली का हुडदंग पूरे चरम पर रहा और लोग अबीर गुलाल से सराबोर नजर आए। इस मौके पर जहां एक ओर लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली। वहीं रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। साथ ही मिर्जाहादीपुरा चौक से होली खेलनेे वालों का जुलूूस भी निकला। वही हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का परंपरागत आयोजन हुआ। सर्वाधिक उल्लास नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान जैसे स्थानों पर नजर आई। इस मौके पर जोगीरे की भी जबरदस्त धूम रही। शाम को संस्कृत पाठशाला मोड़ से परंपरागत रूप से राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया। लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली और फाल्गुनी गीत गाया। जगह-जगह राधा कृष्ण का स्वागत किया। जुलूस के आयोजन में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही। सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान भारी मात्रा में डंटे रहे। आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए  सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओम नाम ध्वजारोहण हुआ। देर शाम मुस्लिम इंटर कालेज में शाम के होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed