फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special Public Prosecuto Demand to transfer to Gangster Act case filed against Mukhtar Ansari to MP-MLA court

मऊ: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे को एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग

Thu, 20 May 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 May 2021 03:29 PM IST
सार

इस मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अगली सुनवाई 25 मई को करेंगे। विशेष लोक अभियोजक ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट ने इसकी मांग की है। जिस पर कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता से अपना पक्ष रखने के लिए प्रार्थना पत्र की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
Special Public Prosecuto Demand to transfer to Gangster Act case filed against Mukhtar Ansari to MP-MLA court
विधायक मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ दक्षिणटोला थाने में गैंग्स्टर गैंगस्टर में दर्ज मुकदमे को एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। इसके लिए विशेष लोक अभियोजक ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट मे प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राम अवतार प्रसाद ने मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता को अपना पक्ष रखने के लिए प्रार्थना पत्र की कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ ही मामले मे सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाने मे मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें गत दिनों वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर  कोर्ट मे पेशी भी हुई। विशेष न्यायाधीश गैंग्स्टर एक्ट राम अवतार प्रसाद ने विवेचक की ओर से पेश की गई न्यायिक अभिरक्षा की अर्जी को स्वीकार कर गैंग्स्टर एक्ट के मामले मे मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन


इस मामले में विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट मे प्रार्थना पत्र दिया कि मुख्तार अंसारी मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट स्थापित किया है। वर्तमान में मामले की विवेचना चल रही है। ऐसे मे मुख्तार अंसारी के मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट मे स्थानांतरित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने मुख्तार अंसारी का पक्ष रखने के लिए उनके अधिवक्ता को प्रार्थना पत्र की कॉपी देने का आदेश दिया। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत की। उधर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने भी जेल मे मुख्तार अंसारी को तख्त सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर सुनवाई के लिए 24 मई की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed