फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special attention will be given to critical booths

क्रिटिकल बूथों पर पर रहेगी विशेष नजर

Sun, 06 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Special attention will be given to critical booths
विधान सभा चुनाव के तहत सोमवपर को चार विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य स्टेशनरी के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरु करने की तैयारियां पूरी कर लीं। मतदान कर्मियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान भी पहुंच गए। जिले के 55 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 16 लाख 99 हजार 993 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नौ लाख चार हजार 468 पुरष मतदाता एवं सात लाख 95 हजार 438 महिला मतदाता हैं। जनपद में कुल 913 मतदान केंद्र तथा मतदान स्थल 1962 बनाए गए हैं। इनमें दो सहायक मतदेय स्थल भी हैं। जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 55 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन क्रिटिकल बूथों पर मतदान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी इन बूथों पर विशेष नजर रखने के निर्देश हैं। इसके अलावा क्षेत्र के एसओ और सीओ पर इन पर सतर्क नजर रखने के निर्देश हैं। जनपद में यूपी पुलिस के अलावा सीएपीएफ की 63 कंपनियां और एक कंपनी और दो प्लाटून पीएसी के जवानों की तैनाती की गईं हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक मॉडल बूथ एवं एक-एक दिव्यांग बूथ भी बनाए गए हैं। इसी प्रकार जनपद में 1117 वेबकास्टिंग वाले मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी के लिए 150 डिजिटल कैमरा और 150 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट,115 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट 180 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि क्रिटिकल बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed