फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers celebrated the birth anniversary of Janeshwar Mishra

Mau News: सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई

Sat, 05 Aug 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated the birth anniversary of Janeshwar Mishra
मऊ नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कैंप कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सपा के संस्थापक स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। मासिक बैठक में घोसी विधानसभा के उपचुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 की जीत की रणनीति बनाई गई।कार्यकर्ताओं ने घोसी विधानसभा सीट को पिछले चुनाव से भी अधिक मत से जिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की हालत तानाशाही सरकार से भी बदतर है। सही बात बोलने पर सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं पर गुंडा एक्ट लगाकर और तरह तरह से परेशान करके अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता को छीना जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्रा का जन्म पांच अगस्त 1933 में हुआ।
विज्ञापन

सपा के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने अत्याचार और सरकार के विरुद्ध जातिवाद से ऊपर उठकर संघर्ष किया। अपने कार्यकुशलता के बल पर सदन में पहुंचे जहां जयप्रकाश नारायण ने उनकी समाजवादी सोच और कार्य को देखकर छोटे लोहिया की उपाधि से नवाजा। लोकतंत्र सेनानी हरिश्चंद पांडेय ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने दल बदलुओं को देख लिया है। अब स्थानीय कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाना चाहिए जो टिकाऊ और जिताऊ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म प्रकाश यादव ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, राम जतन राजभर, नन्हकू प्रसाद राजभर, पूनम यादव, शिव प्रताप यादव, कुद्दूश अंसारी, रामधनी चौहान, उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, मिट्ठू राजभर, सीता रामकुशवाहा, गंगा चौहान, वीरेंद्र चौहान, वीरेंद्र यादव, देवनाथ यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed