फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP showed strength

अंतिम दिन सपा ने झोंकी ताकत

Thu, 13 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP showed strength
सपा हाईकमान के आह्वान पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए सपा की साइकल यात्रा गुरुवार को अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई। गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन



 पूरे जिले के सपाइयों ने जिला मुुख्यालय पर साइकिल चलाई। इस विशाल रैली में सपा के विधायक विधान परिषद सदस्य से लेकर सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कलेक्ट्रेट पर हुए समापन समारोह में नेताओं ने सपा शासन की उपलब्धियों का बखान किया।  
विज्ञापन



 कलेक्ट्रेट पर आयोजित समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जनपद के प्रभारी रामनिहोर यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में 5 अगस्त से 13 अगस्त तक निकाली गई साइकिल यात्रा में जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर अनेकता में एक मजबूती देखने को मिली। उन्होंने कहा कि यही एकता लोकसभा चुनाव में रही होती, तो यहां की तस्वीर दूसरी देखने को मिलती। यहां विकास का फैसला जनता के बीच होता। विशिष्ट अतिथि राजीव राय ने कहा कि सपा को प्रदेश ही नहीं देश की भी फिक्र है।


 जब-जब देश की सीमाओं में पड़ोसी देश का दखल हुआ है तो सड़क से लेकर सदन तक उसके खिलाफ सपा लामबंद नजर आई है। उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार की जनता को अन्य पार्टियां गुमराह कर रही हैं। विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि सपा सरकार के पहले प्रदेश जल रहा था।प्रदेश में जैसे ही सपा की सरकार आई हर क्षेत्र में विकास होने लगा। आज जनता प्रदेश के चतुर्दिक विकास को अपनी आंखों से देख रही है।


 विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा के प्रदेश के उत्कृष्ट  विकास कार्यो की नकल देश के अन्य प्रदेश कर रहे हैं। एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि सपा किसी जाति विशेष की पार्टी नही है।


 यहां पर सबको एक सम्मान की नजर से देखा जाता है साथ ही सबसे हीत की बात होती है। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को साइकल यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इसके पूर्व नगर क्षेत्र के भीटी से सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, जिलाध्यक्ष  धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता साइकिल  चलाते हुए  कलेक्ट्रेट पहुंचे तो सपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल,पूर्व  चेयरमैन तैयब पालकी और सपा नेता हाजी इरफान के नेतृत्व में शहर से सैकड़ों  मुस्लिम कार्यकर्ता भी साइकिल चलाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे।


वहीं नगर के  मतलूपुर मोड़ से पूर्व विधासभा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी और पूर्व  जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जत्था मुख्यालय  पहुंचा। 



समापन समारोह को साइकल यात्रा प्रभारी अभय सिंह, शिवप्रताप यादव, राजेन्द्र मिश्रा, हजारी सिह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रुप से नन्हकू राजभर, रविन्द्र यादव , रामधनी चौहान, सुजीत सिंह,आद्याशंकर यादव, लालबहादुर यादव, अशोक यादव, अमीरुल्लाह खान, शम्स तबरेज, संध्या यादव, संजय पांडेय, बिजेन्द्र यादव,श्रवण यादव, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed