{"_id":"5fcbd40b38eae650d25e7299","slug":"sp-s-national-spokesperson-sued-for-comment-on-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर मुकदमा, करणी सेना ने पुलिस में की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर मुकदमा, करणी सेना ने पुलिस में की शिकायत
Sun, 06 Dec 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में करणी सेना ने शुक्रवार रात सपा प्रवक्ता राजीव राय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें करणी सेना के मऊ जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
दो दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने बकवल स्थित पालिका के कम्युनिटी हाल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इसको लेकर शुक्रवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन कर राजीव राय का पुतला फूंका और देर रात सरायलखंसी थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन