फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP's bicycle went towards the village

सपा की साइकल चली गांव की ओर

Wed, 05 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 05 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP's bicycle went towards the village

विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित गाजीपुर तिराहे से बुधवार को युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता साइकलों से गांव की यात्रा पर निकले। सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में यात्रा कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाईं। साइकल यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभा हुई।

प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के कोने-कोने का विकास किया है। टोल टैक्स, तहबाजारी खत्म किया गया है। फुटपाथ पर गुजर बसर करने वालों को राहत दी गई है। सिंचाई मुफ्त की गई है।
विज्ञापन


 प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिवप्रताप यादव ने कहा कि सपा सरकार छात्र, किसान, नौजवान, बुनकर से लेकर सभी वर्ग के लोगों को समाजवाद की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। रतनपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए अल्ताफ अंसारी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में सभी का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान रामधनी चौहान, संजय पांडेय, श्रीकांत यादव, सदानंद यादव, राजेंद्र यादव, संध्या यादव, रविकांत चौबे आदि उपस्थित रहे।

मधुबन संवाददाता के अनुसार बुधवार को सपाजनों ने दरगाह से मधुबन होते हुए कटघरा शंकर शहीद स्मारक तक साइकल यात्रा निकाली और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसमें रामकृपाल सिंह प्रभु यादव विजय शंकर यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। मर्यादपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में साइकल यात्रा में सपा नेता अप्पू मौर्या, नेहाल सिंह, शहनवाज आदि शामिल रहे।

 कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार सपा नेता राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रामपुर धनौली, खरकौली आदि स्थानों पर साइकल यात्रा निकाली गई। घोसी संवाददाता के अनुसार विधायक सुधाकर सिंह के कार्यालय से सपा की साइकल यात्रा एमएलसी रामजतन राजभर के नेतृत्व में निकली।


 साइकल यात्रा पकड़ी मोड़, मानिक नहर पुलिया होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंची। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से विधायक बैजनाथ पासवान ने झंडी दिखाकर साइकल यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed