फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP office Mau sealed for 48 hours

मऊ पुलिस अधीक्षक कार्यालय 48 घंटे के लिए सील

Tue, 04 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP office Mau sealed for 48 hours
एमऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तीन पुलिस कर्मियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय और उनका कैंप कार्यालय मंगलवार की शाम तीन बजे से बंद कर दिया गया। ये दोनों कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। दो दिनों तक यहां साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के बाद छह अगस्त को तीन बजे ये कार्यालय खोल दिए जाएंगे। इस अवधि में आने वाली शिकायतों को निपटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शासन द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कैंप कार्यालय चार अगस्त 2020 को तीन बजे से छह अगस्त तीन बजे तक बंद 48 घंटे के लिये बंद रहेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सैनिटाइजेशन और कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे। एसपी ने बताया कि इस अवधि में शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें यूपी 112, कंट्रोल रुम नं. 9454417472, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेसिक फोन नंबर 0547-2220629, कैंप कार्यालय नंबर 0547-2500620 या फिर ट्विटर हैंडल @maupolice पर संपर्क कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तीसरे गेट पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक उपनिरीक्षक की देखरेख में शिकायत पेटिका रखी जायेगी। शिकायतकर्ता अपने प्रार्थना पत्र इस पेटिका में डाल सकते हैं जिसका निपटारा उपनिरीक्षक द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष के माध्यम से कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed