{"_id":"9f68597f84b46f8a00701d48b3c5b322","slug":"sp-office-is-under-cctv-lens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक कार्यालय हुआ सीसी टीवी कैमरों से लैस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक कार्यालय हुआ सीसी टीवी कैमरों से लैस
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तीसरी आंख से अपने कर्मचारियों पर नजर रखेंगे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह। इसके लिए उन्होंने पूरे कार्यालय को सीसी टीवी कैमरे से लैस करा दिया है। बुधवार से उन्होेंने अपने मातहतों के कार्यों को सीसीटीवी कैमरे की एलसीडी पर देखने का कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद ही अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय को सीसीटीवी कैमरों से लैस कराने की बात कही थी। एसपी कार्यालय में प्रथम चरण के दौरान कार्यालय के मुख्य गेट, एलआईयू विभाग कार्यालय, एकाउंटेंट विभाग और मुख्य लिपिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कैमरे का मानीटर पुलिस अधीक्षक के चैंबर कक्ष में लगा हुआ है।
जिसपर हर पल एसपी अपने कर्मचारियों के कार्यों को देख सकते हैं।इस संबंध में एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य मात्र इतना है कि अपने कर्मचारियों पर हमेशा हमारी नजर रहेगी।
विज्ञापन
अगर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आता है और उसका समस्या का निराकरण नहीं होता है और वह बार बार आता है तो इसकी भी जानकारी होगी। इसके साथ ही पुलिस पेंशनरों के कार्यों में कोई भी कर्मचारी लापरवाही बरतता है उसकी भी जानकारी होगी।