फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leaders submitted memorandum to city magistrate

सपा नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

Mon, 24 Aug 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP leaders submitted memorandum to city magistrate
बुनकरों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा नेता अल्ताफ अंसारी - फोटो : MAU
मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुनकरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना के चलते शहर में साड़ी बुनकर भूखमरी के कगार पर हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों को दी जाने वाली फ्लैट रेट बिजली बिल को योगी सरकार द्वारा समाप्त किए जाने के आदेश के बाद यह व्यवसाय पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। 2006 में बिजली बिल के नाम पर बिजली विभाग द्वारा बुनकरों का शोषण किया जाता था। मीटर की रीडिंग बढ़ाकर और गलत रिपोर्ट लगाकर बुनकरों को बहुत अधिक मूल्य का बिल भेजा जाता था।वर्ष 2006 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनकरों को फ्लैट रेट बिजली व्यवस्था लागू किया। जिसको वर्तमान सरकार ने चार दिसंबर 2019 को एक आदेश पारित कर समाप्त कर दिया है।लाकडाउन में बुनकरों के पास बचत के जो पैसे थे वह पहले ही खर्च हो चुके हैं। पूर्व की भांति फ्लैट रेट पर बिजली नहीं मिलेगी तो यह व्यवसाय भी बंद हो जाएगा। पूर्व की व्यवस्था को बहाल किया जाए। इस अवसर पर हाजी इरफान, शोएब नोमानी, एकबाल अहमद, अनीस अहमद हलचल, मोल्वी अश्फाक अहमद, अब्दुल वदूद, शकील अहमद, इम्तियाज अहमद, शोएब अंसारी, आरिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed