फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP has been working only in the interest of teachers

शिक्षकों के हित में सपा ही करती रही है काम- दूधनाथ

Wed, 18 Nov 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP has been working only in the interest of teachers
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को शिक्षक विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर बैठक हुई। वहीं 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सूबे में सपा की सरकार बनाने की रणनीति पर पूरे दम खम से जुटने काम करने का आह्वान किया गया। बैठक में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन दूधनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई सपा ही लड़ती है। इस दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से डोर-टू-डोर मिलने को कहा। बोले इस दौरान मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना आवश्यक है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मौर्य अप्पू, रमायन यादव, सुधाकर यादव, राजकुमार यादव, मुसाफिर यादव, धीरेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed