फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP gave political participation to Rajbhar society: Ramashankar

सपा ने राजभर समाज को राजनीतिक भागीदारी दी : रमाशंकर

Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP gave political participation to Rajbhar society: Ramashankar
मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के करपिया और देवकली देवलास गांव में रविवार को सपा के तत्वावधान में राजभर समाज चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने सपा की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सपा ऐसी पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को संसद और विधान सभा में भेज सकती है। कहा कि सपा ने राजभर समाज के लिए काफी कुछ काम किया है। कहा कि सपा ने राजभर समाज को राजनीतिक भागीदारी दिया। कहा कि सपा शासन काल में प्रदेश में काफी अच्छे काम हुए। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 1090, 1091, समाजवादी पेंशन जैसी अनेकों जनहितकारी योजनाएं चलाया। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के शासन काल में हर तबका परेशान है। महंगाई चरम पर है। डीजल के दाम बढ़ने से हर सामानों की कीमतें बढ़ गई हैं। किसानों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अजीत यादव, पारस सोनकर, ओमप्रकाश यादव, दिलीप पांडेय, सोचन भारती, महेंद्र पासवान, राम प्रताप यादव, रामजीत राजभर, धीरज राजभर, अशोक गौतम और अभिषेक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed