{"_id":"62279a1af7da9b2ef73e8478","slug":"sp-engaged-a-team-of-three-workers-to-guard-evms-mau-news-vns642310467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की रखवाली करने के लिए लगाई सपा ने तीन तीन कार्यकर्ताओं की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की रखवाली करने के लिए लगाई सपा ने तीन तीन कार्यकर्ताओं की टीम
नगर स्थित उपकृषि मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की सुरक्षा को लेक मौजूद बसपा के कार्यकर्त?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। चुनाव संपन्न होने के बाद नवीन उपमंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांगरूम की रखवाली करने के लिए सपा ने पुख्ता रणनीति बनाई है। उसने बाकायदा निगरानी समिति गठित की है और तीन-तीन के समूह में विधानसभावार कार्यकर्ताओं की ड्यूूटी लगाई गई है। उधर जहां बसपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को सावधान किया है तो वही वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग और अफसरों पर भरोसा जताया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. रामगोपाल यादव ने पहले ही एक पत्र जारी करके पार्टी नेताओं को सावधान कर दिया है कि ईवीएम में गड़बड़ी कर पार्टी प्रत्याशियों को हराने की साजिश हो सकती है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी और वरिष्ठ पदाधिकारी भी हालत की जानकारी ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता कहते हैं कि पार्टी को चुनाव आयोग और जिले के जिम्मेदार अफसरों पर पूरा भरोसा है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय कहते हैं कि भाजपा द्वारा संभावित किसी भी गडबड़ी को रोकने के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता नजर रखे हुए हैं। उधर इंतखाब आलम कहते हैं कि भाजपा अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए किसी भी स्तर तक साजिश कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।