फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP candidate filed in three sets

सपा प्रत्याशी ने तीन सेट में दाखिल किया पर्चा

Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP candidate filed in three sets
कलेक्ट्रेट पर नामांकन करते मधुबन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 90 और दूसरे दिन कुल 26 फार्म बिके है। अभी तक सिर्फ सुधाकर सिंह ने ही नामांकन किया है। शनिवार और रविवार दो दिन छुट्टी होने के कारण अब सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन शुरू होगा। जिले में सातवें चरण में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए 10 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा 353 मधुबन के लिए सात, विधानसभा 354 घोसी के लिए छह, विधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना के लिए दो तथा विधानसभा 356 मऊ के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन परिसर में सु्रक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती रही। नामांकन पत्रों की खरीद और नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों के लिए रूट निर्धारित किया गया है। एसपी सुशील घुले ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed