फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP and BJP bet on former MLAs

सपा और भाजपा ने लगाया पूर्व विधायकों पर दांव

Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP bet on former MLAs
मुहम्मदाबाद गोहना। काफी जद्दोजहद और लंबी कवायद के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के संबंध में अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां एक तरफ अपने निवर्तमान विधायक श्रीराम सोनकर पर दांव लगाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान को यहां से चुनावी समर में उतारा है। बैजनाथ पासवान के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र के सपाइयों में खुशी व्याप्त है। बैजनाथ पासवान 2002 में पहली बार इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2007 के चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह बनवारी राम को प्रत्याशी बनाया गया लेकिन 2007 में समाजवादी पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी। अगले 2012 के चुनाव में एक बार फिर सपा ने बैजनाथ पासवान को मैदान में उतारा और इस बार भी बैजनाथ पासवान ने यह सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की झोली में डाल दिया। श्रीराम सोनकर इसके पहले इस क्षेत्र से 1991, 1996 और 2017 में तीन बार विधायक रहे हैं। अब देखना यह है कि दो पूर्व विधायकों, और चार बार चुनाव लड़ने का अनुभव रखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी राम के अतिरिक्त बसपा की राजनीति से अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर रहे युवा प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम के बीच जीत का सेहरा किसके सिर पर बढ़ेगा इस यक्ष प्रश्न का उत्तर चुनाव परिणाम आने के बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed