फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sought to, improve, power

बिजली में सुधार की मांग

Mon, 08 Jun 2015 11:06 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
sought to, improve, power
मुहम्म्दाबाद गोहना ब्लाक में बिजली की समस्या को लेकर बुनकरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मिला। बिजली आपूर्ति ठीक कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधिकारी से बुनकरों ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद, अतरारी, अंसार नगर, भीरा, वलिदपुर आदि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां पर गरीब एवं मेहनतकश बुनकर अपने अपने घरों में पावर लूम लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। बताया कि क्षेत्र के लोगों को 6 से 7 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन



 तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र में छह माह पहले से केवल एक फीडर चल रहा है। दूसरा एवं तीसरा फीडर अब तक चालू नहीं हो पाया है। इस संबंध में कई बार तहसील दिवस में ज्ञापन सौंपा गया है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने ज्ञापन सौंपने के दौरान मांग की कि 16 घंटा बिजली रात में 8 बजे से 5 बजे तक तथा दिन में 10 बजे से 5 बजे की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही सरया मुहम्मदाबाद गोहना उपकेंद्र के दूसरे और तीसरे फीडर को चालू करने और बनकर तैयार वलिदपुर उपकेंद्र को चालू किया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से एनुल मोजफ्फर अंसारी, मौलाना अजीजुर्रहमान, हाजी जमाल अहमद, सगीर अहमद अंसारी, मोहम्मद हाशीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed