फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son dies due to magic vehicle, father is serious

मैजिक वाहन से बेटे की मौत , पिता गंभीर

Sat, 21 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Son dies due to magic vehicle, father is serious
इंदारा कोपागंज थाना क्षेत्र के रइसा गांव के हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम लगभग सात बजे मैजिक वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार तीन साल के बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों ने घटना स्थल पर शहीद रोड जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र एक गांव का निवासी हीरा चौहान की ससुराल कोपागंज थाना क्षेत्र कसारा गांव के खजुरहट पुरवे में है। हीरा अपनी ससुराल आया हुआ था। उसके तीन साल के बेटे प्रांजल की तबीयत कुछ खराब था। हीरा उसे बाइक से लेकर मझवारा स्थित एक चिकित्सक के पास गया था। वहां से वापस लौट रहा था। जब वह रइसा गांव के पास हनुमान मंदिर के निकट पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। वाहन से टककर लगते ही हीरा बाइक सहित सड़क परगिर गया। इस घटना में तीन वर्षीय प्रांजल की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि हीरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन पीएचसी कोपागंज ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर हादसे के बाद नाराज गांव वालों ने शहीद रोड जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद मौके पर सीओ घोसी नरेश कुमार कोपागंज और हलधरपुर के थानाध्यक्षों के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए। सीओ ने जाम करने वालों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed