{"_id":"6a303f404cd990b4d70a9d14","slug":"son-also-dies-five-days-after-fathers-passing-mau-news-c-295-1-mau1001-147144-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पिता के निधन के पांचवें दिन बेटे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पिता के निधन के पांचवें दिन बेटे की भी मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परीखापुर निवासी हरेंद्र यादव (35) के निधन के बाद परिजन अभी ब्रह्मभोज की तैयारी कर ही रहे थे कि पांचवें दिन सोमवार सुबह उनके बेटे विशाल यादव (17) की भी मौत हो गई। सोमवार शाम सरयू नदी के तट पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
हरेंद्र यादव का निधन बीमारी के कारण हुआ था। इसके बाद परिवार ब्रह्मभोज की तैयारियों में जुटा था। विशाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और वह थाना क्षेत्र के पाउस गांव में अपने ननिहाल में रहते थे।
इन तैयारियों के बीच वह किसी काम से ननिहाल गए थे। बताया गया कि नानी को सूचना देकर वह खेत की ओर शौच के लिए गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।
दोपहर में खोजबीन के दौरान परिजन खेत की ओर पहुंचे तो वह वहीं गिरे पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पांच दिन के भीतर पिता और पुत्र की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।