फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere it rained heavily and somewhere it drizzled, relief from heat and humidity

Mau News: कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी, गर्मी और उमस से मिली राहत

Wed, 17 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained heavily and somewhere it drizzled, relief from heat and humidity
बारिश के बाद नगर के हाइडिल कालोनी में जाने वाले रास्ते पर हुआ जलजमाव।संवाद
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मेें एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। नगर क्षेत्र मेें पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे होती रही। बारिश से बचने के लिए राहगीर शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर इंतजार करते रहे। तापमान पर नजर डाली जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

मधुबन : स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भीगते हुए देखा गया। बारिश होने के चलते गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

बारिश के बाद नगर के हाइडिल कालोनी में जाने वाले रास्ते पर हुआ जलजमाव।संवाद

बारिश के बाद नगर के हाइडिल कालोनी में जाने वाले रास्ते पर हुआ जलजमाव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed