फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social Distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हुई शादी

Fri, 08 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Social Distancing
गर के मुंशीपुरा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुछ इस तरह से संपन्न हुआ विवाह। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण अभी थमा नहीं, लेकिन लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि कोरोना जाते-जाते नए युग के साथ संस्कृति सभ्यता को छोड़ जाएगा। शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा मुंशीपुरा मुहल्ले में संपन्न हुई शादी में देखने को मिला। विवाह में वर और कन्या पक्ष को मिलाकर गिनती के 13 लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं कन्या पक्ष के लोग आजमगढ़ से वर पक्ष के घर आए और यहां सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शादी संपन्न कराई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी स्व. प्रेमकुुमार पांडेय का पुत्र सर्वेश पांडेय पेशे से शिक्षक है। सर्वेश की शादी आजमगढ़ जिले के महराजगंज बाजार निवासी शारदा पांडेय की पुत्री शिप्रा से नवंबर 2019 में तय हुई थी। इस बीच कोरोना संक्रमण महामारी होने से शादी की रस्म को दोनों परिवार के लोगों ने मिलकर सामान्य तरीके से संपन्न कराया। शुक्रवार को महराजगंज से लड़की को लेकर उसके पिता मुंशीपुरा वर पक्ष के घर पहुंचे। यहां रस्मों को अदाकर लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के बीच धूमधाम से शादी हुई। इस दौरान सभी लोगों ने मास्क का प्रयोग किया। दिन में 12 बजे तक वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कर कन्य पक्ष के लोग आजमगढ़ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed