फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Smile came on the faces of 72 youth after getting employment

रोजगार पाकर 72 युवाओं के चेहरों पर आई मुस्कान

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Smile came on the faces of 72 youth after getting employment
मऊ। गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 72 युवाओं को रोजगार मिला। प्रधानाचार्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया। रोजगार मेले में विभिन्न ट्रेडों से आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं अन्य 350 बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेले में हिन्दुस्तान लिवर, मेन पावर सप्लाई, जे.के.आटोमोवाईल, जीयो लाईफ केयर सर्विस, सन स्टार इंण्डिया मारकेर्टिंग, श्री साई सर्विस द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 72 युवाओं चयन किया गया। लाभार्थियों को प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया गया कि युवाओं को रोजगार देने के लिये प्रत्येक माह रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगो को रोजगार से जोडा जा सके। इस दौरान एम.आर.प्रजापति, शिव भेला प्रसाद, योगेंद्र यादव, शारदा नंद राय, सत्येंद्र सिह, गोपाल दुबे, रमेश यादव, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार, जितेंद्र विश्वकर्मा, मणिकांत शर्मा, वंदना, अजय जोशी, गोविन्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed