फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six people who came in contact with mother-son positive investigation

पॉजीटिव मिले मां-बेटे के संपर्क में आए छह लोगों की हुई जांच

Sun, 07 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Six people who came in contact with mother-son positive investigation
घोसी। मुंबई से लौटे मॉ-बेटे के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद रविवार को उनके संपर्क में आने वाले एक परिवार के छह लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य संपर्कियों में रहने वालों की सूची तैयार की जा रही है। अमिला के नवकापुरा निवासी 55 वर्षीय अधेड़ अपनी 75 वर्षीय मां के साथ मुंबई से 28 मई को लौटा था। एक जून को दोनों का सैंपल लिया गया था, बीते शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों पॉजीटिव मिले इसके बाद गांव को हॉटस्पॉट बनाकर दोनों के संपर्क में रहने वालों की सूची बनाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा के संपर्क में रहने वाली गौरीडीह निवासी उसकी बेटी, उसके पति और चार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएन आर्या ने बताया कि महिला अपनी मां के लौटने पर उससे मिलने के गई थी। वहां एक दिन रूकने के बाद दुबारा अपने गांव लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed